देश की राजनीति में इस समय राम नाम का मुद्दा सबसे बड़ा बना हुआ है। भाजपा निकाय चुनाव में इस मुद्दे को काफी भुनाने पर लगी हुई है। अब भगवान राम के सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयां दे दिया है।


  • मुलायम ने दिया बयान :
    • देश की राजनीति में इस समय भगवान राम के ऊपर जबरदस्त बहस हो रही है। 
    • अब ये समय आ गया है कि राजनीतक दलों ने भगवानों का बंटवारा तक कर डाला है।
    • अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगाये जाने का सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था।
    • इसके बाद बीते दिनों मुलायम के गढ़ सैफई में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति लगाये जाने की बात हुई थी।
    • सैफई में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति लगाने के लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
    • भगवान श्री कृष्ण की ये मूर्ति लगभग 50 फीट ऊंची बनाई जा रही है।
    • भगवान के ऊपर चल रही बहस में अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हो गये हैं।
    • आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद पहुंचे हुए थे।
    • इस दौरान उन्होंने भगवान राम के ऊपर बात करते हुए बड़ा बयान दे दिया है।
    • मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राम सिर्फ उत्तर भारत में ही पूजे जाते हैं।
    • जबकि भगवान श्री कृष्ण को उत्तर से दक्षिण भारत तक पूजा जाता है।
    • साथ ही मुलायम ने कहा कि सम्मान सिंर्फ यादवों का नहीं सभी का होना चाहिए।
    • उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं और बच्चों को मिलना चाहिये।
    • मुलायम ने कहा कि सभी को बराबर सम्मान पाने का अधिकार है। 
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें