समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज सपा कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश सहित कई नेता मौजूद थे। मंच से बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी बाते कहीं।


मुलायम सिंह का बयान :


  • समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है।
  • इसके लिए पार्टी कार्यालय पर अखिलेश की तरफ से ख़ास तरह का कार्यक्रम रखा गया है।
  • आचार संहिता के कारण मुलायम सिंह के जन्मदिन पर ख़ास तरह के इंतजाम नहीं किये गये हैं।
  • मुलायम सिंह यादव के मंच पर पहुँचते ही सभी नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
  • इसके बाद मुलायम सिंह मंच पर पहुंचे जहाँ सपा अध्यक्ष अखिलेश ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
  • साथ ही मुलायम सिंह यादव को शाल उढ़ाकर अखिलेश ने उनका स्वागत किया।
  • इसके बाद मंच से बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश पर बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले भी आशीर्वाद देते रहे हैं, आगे भी देते रहेंगे।
  • मुलायम ने कहा कि अखिलेश लड़का पहले है, नेता बाद में है।
  • सपा संरक्षक मुलायम ने पार्टी नेताओं को सलाह दी कि अच्छा आचरण करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि पत्नियों की बात सभी सुननी चाहिए, पत्नियों दबाकर नहीं रखना चाहिए।
  • समाजवाद समता और संपन्नता का ही असली नाम है।
  • नेताओं के समर्थन में नारे लगाना समाजवाद नहीं हो सकता है।
  • मुलायम ने कहा कि बीजेपी सत्ता में झूठ बोल कर आई है।
  • बीजेपी ने 15 लाख देने वादा किया था, एक बार में नहीं दे सकते, धीरे धीरे दे दो।
  • वादा खिलाफी भ्रष्टाचार के बराबर है, हमने जो कहा वो वादा पूरा किया।
  • समाजवादी जो बोलते है वो करते है जैसे अखिलेश ने सीएम बनते ही पूरा काम किया।
  • अयोध्या में गोली चलने के बाद भी 105 सीटें जीती थीं, अब 47 जीती।
  • हमें लोगों ने हत्यारा तक कहा, हिंदुओं का हत्यारा लेकिन हम फिर भी जीते।
  • उस समय सब नेता साथ थे मगर आज ऐसे लोग हैं अखिलेश के साथ जो अपने गांव का पोल तक हारे हैं।
  • मैं अपनी पार्टी को कमज़ोर नहीं देख सकता, 1992 को मैंने समाजवादी पार्टी बनाई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें