Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस में नहीं जायेंगे, सपा में रहेंगे शिवपाल यादव- मुलायम सिंह

mulayam singh yadav

mulayam singh yadav

2019 के चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है और पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी दिशा निर्देश देना भी शुरू कर दिया है। सपा की इन तैयारियों के बीच कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के तेवर काफी आक्रामक बने हुए हैं। वे सार्वजानिक मंच से कई बार बड़ा फैसला लेने की बात कह चुके हैं। इसके अलावा शिवपाल के कांग्रेस में जाने की भी चर्चाएँ चल रही हैं। इन सभी बातों पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ा हैरान कर देने वाला बयान दे दिया है।

पूर्व मंत्री के घर पहुंचे मुलायम :

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ से सैफई के लिए निकले हुए थे। इस दौरान वे रास्ते में अपने पुराने समाजवादी साथी और दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुकी ठाकुर भोला सिंह के आवास पर पहुंचे। यहाँ पर मुलायम सिंह यादव ने अपने साथी को होली की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में मीडिया की भी मौजूदगी वहां पर थी। ठाकुर भोला सिंह के आवास से निकलते हुए सपा संरक्षक ने शिवपाल यादव पर भी बात की।

कांग्रेस में नहीं जायेंगे शिवपाल :

औरैया में मीडिया से बात करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे अब सपा को मजबूत करने के लिए निकल चुके है। साथ ही कहा कि शिवपाल यादव कांग्रेस में नही जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो झगड़ा है, वह सिर्फ एक घंटे का है। हम अखिलेश और शिवपाल को साथ बैठा लेंगे, फिर सब झगड़ा बंद और खत्म हो जायेगा। सभी मिलकर समाजवादी पार्टी के लिए काम करेंगे। इसके अलावा कहा कि 2019 का चुनाव हम बिना गठबंधन लड़ेंगे। गठबंधन से पार्टी को नुकसान ही हुआ है। भाजपा पर मुलायम ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसान, व्यापारी, आम आदमी सभी को छलने का काम किया है।

Related posts

यूपी दिवस समापन पर सीएम योगी ने किया कई हस्तियों को सम्मानित

Shashank
7 years ago

सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गाँव का रियल्टी चेक

UPORG Desk 5
8 years ago

शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया शोषण

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version