उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष बचे है। सभी पार्टियों ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने भी अपने गृहयुद्ध से उबरते हुए चुनाव में पूरे जोर-शोर से जीत दर्ज करने का इरादा कर लिया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव खुद इस रैली से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

गाजीपुर में मुलायम करेंगे चुनावी शंखनाद :

  • समाजवादी पार्टी द्वारा बीते दिनों अखिलेश यादव की अगुवाई में निकाली गयी विकास रथ यात्रा से चुनाव अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
  • अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद भी इस अभियान को तेज गति से चलाने के लिए इसमें सम्मिलित हो गए है।
  • समाजवादी पार्टी की नजर अब पूर्वांचल के मतदाताओ पर आकर टिक गयी है।
  • इसी कारण सपा द्वारा 22 नवम्बर को गाजीपुर में महारैली की जाएगी।
  • यह रैली सपा प्रमुख के जन्मदिन (23 नवम्बर) के ठीक एक दिन पहले रखी गयी है।

यह भी पढ़े : UP में दो ट्रकों की भिड़ंत में 5 की मौत!

  • समाजवादी पार्टी द्वारा इस रैली की जिम्मेदारी पार्टी में विलय किये गए कौमी एकता दल को दी गयी है।
  • इस रैली के लिए विधायक सिगबदुल्ला अंसारी और उनके भाई के बेटे अब्बास अंसारी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पूर्वांचल तो हमेशा से ही सपा का गढ़ रहा है।
  • अब नेताजी की इस रैली को महारैली बनाना हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

अखिलेश की उपस्थिति संदेह में :

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस रैली में होंगे या नहीं यह कहना मुश्किल है।
  • अखिलेश यादव पहले ही कौमी एकता दल के सपा में विलय के खिलाफ थे।
  • फिर भी शिवपाल यादव ने मुलायम पर जोर देकर इसका विलय तो करवा ही लिया।
  • मगर रैली में अंसारी बंधुओ की उपस्थिति अखिलेश को पसंद नहीं आएगी।
  • तो पूरी संभावना है कि वे पार्टी की गाजीपुर रैली में शिरकत न करे।

यह भी पढ़े : समाजवादी सरकार निवेश लाने के लिए बहुत काम कर रही है- सीएम अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें