उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर सोमवार को अंतिम फैसला लिया जायेगा, जिसके लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इस संकट की घड़ी में आपातकालीन बैठक बुलाई है।

शीर्ष नेतृत्व में बिखराव:

  • समाजवादी पार्टी के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।
  • पार्टी में मचे कई दिनों के घमासान के बाद सपा प्रमुख सोमवार को कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
  • समाजवादी पार्टी मौजूदा समय में दो धड़ों में बंटी दिखाई दे रही है।
  • एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री, रामगोपाल और युवा नेता हैं वहीँ, दूसरी ओर सपा प्रमुख, शिवपाल सिंह और वरिष्ठ नेता हैं।

बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री और उनके समर्थक:

  • सपा की रार पर पार्टी प्रमुख ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है।
  • बैठक की अध्यक्षता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव करेंगे।
  • मीटिंग सपा कार्यालय में आयोजित की गयी है, जिसमें भारी जमावड़ा दिखाई दे सकता है।
  • वहीँ बैठक में शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।
  • वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने रविवार देर रात इस बात की पुष्टि कि, वो और उनके समर्थक बैठक में शामिल होंगे।

क्या निर्णय लेंगे सपा प्रमुख:

  • सोमवार को पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख ने बैठक का आयोजन किया है।
  • जिसके बाद पार्टी में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
  • वहीँ सपा प्रमुख इस समय धर्मं संकट की स्थिति में होंगे।
  • भाई और बेटे के बीच सपा प्रमुख अब कैसा पारिवारिक गठजोड़ निकालेंगे ये तो बैठक के बाद ही पता चलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें