उत्तर प्रदेश की सियासत मेें आज का दिन काफी अहम हो गया है। अखिलेश सरकार ने पार्टी की छवि सुधारने की कवायद में अपने दो कद्दावार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही मात्र 1 घंटे के भीतर सीएम ने दोनों मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।

मूलचंद को मिला खनन मंत्रालयः

  • गायत्री प्रसाद प्रजापति के स्थान पर अब  मूलचंद चौहान को खनन मंत्री बनाया गया है।
  • बता दें, मूलचंद  चौहान पहले ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी निभा रहें हैं।
  • मूलचंद चौहान को उनके वर्तमान विभागों के साथ ही भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग भी दिया गया है।

रामगोविंद को पंचायती राजः

  • रामगोविंद चौधरी को पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंंपा गया है।
  • चौधरी के पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्रालय हैं।
  • अब उन्हें पंचायती राज विभाग भी सौंप दिया गया है।
  • लघु सिंचाई और पशुधन विभाग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास रहेंगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया विधानसभा गैलरी का अनावरण

बर्खास्त हुए दो मंत्रीः

  • अखिलेश यादव सरकार के दो मंत्रियों को आज बर्खास्त कर दिया गया।
  • पशुधन-लघुसिंचाई और पंचायती राज्य मंत्री राजकिशोर सिंह और खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को हटा दिया।
  • दोनों मंत्रियों को पदमुक्त करने संबंधी पत्रावली राज्यपाल के अनुमोदन हेतु भेजी गई थी।
  • सरकार के इन दोनों मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप थे।
  • विपक्ष मुख्यमंत्री के इस फेरबदल को डेमैज कंट्रोल बता रहा है।
  • अखिलेश के इस कदम को सरकार की छवि को सुधारने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

देखें तस्वीरें: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया लखनऊ हाट का लोकार्पण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें