मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम :


  • समाजवादी पार्टी 2019 का आगामी लोकसभा चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ने जा रही है।
  • हालाँकि इसके पहले हुए विधानसभा चुनाव और निकाय चुनाव में सपा को मुंह की खानी पड़ी है।
  • 2019 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव जीत के बड़े-बड़े दावे करते हुए नजर आ रहे हैं।
  • मगर अखिलेश के दावों के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बयान से नयी चर्चाएँ होना शुरू हो गयीं हैं।
  • समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा सिविल लाइंस स्थित अपने घर पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया।
  • मुलायम ने कहा कि 2019 का अगला चुनाव हम मैनपुरी से ही लड़ेंगे।
  • उन्होंने कहा कि मैनपुरी हमारा घर है तो हम यहीं से चुनाव लड़ेंगे।
  • वर्तमान सांसद तेजप्रताप की सीट बदलने पर मुलायम ने बयान दिया।
  • मुलायम ने कहा कि समय आने पर जो सही लगेगा वही फैसला किया जायेगा।
  • अखिलेश के EVM में गड़बड़ी के सवाल पर मुलायम ने कहा कि उन्होंने जो कहा वो हम नहीं जानते हैं।
  • मणिशंकर अय्यर को एक बार फिर पार्टी से बाहर निकालने का मुलायम सिंह यादव ने समर्थन किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें