एलडीए की कालोनियों के नगर निगम को हैंडओवर किए जाने को लेकर एक बार फिर बैठक बेनतीजा रही। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी दोनों संस्थाओं के बीच हैंडओवर किए जाने को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

ये भी पढ़ें :हाउस टैक्स बढ़ाने को तैयार लखनऊ नगर निगम!

दिए गए प्रस्ताव

  • दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
  • नगर निगम ने कुछ ही कालोनियों को लेने पर सहमति जताई है।
  • जिसके मुताबिक वे वही कालोनी लेंगे जिसमें कम से कम 70 प्रतिशत जनसुविधाएं विकसित होंगी। जबकि बचे कामों के लिए एलडीए को बजट देना होगा।
  • बैठक में सचिव जेएस दुबे, स बंधित जोन के एक्सईन व नगर निगम से चीफ इंजीनियर एसपी सिंह मौजूद थे।
  • वहीँ मार्ग प्रकाश के चीफ इंजीनियर मोहन जी पांडेय व इंजीनियर तथा जलकल विभाग के इंजीनियरों ने अपने प्रस्ताव दिए।
  • निर्णय लिया गया कि दोनों विभाग संयुक्त सर्वे कर कर्मियों को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
  • नगर निगम के इंजीनियर ने बताया कि भारी बारिश के दौरान एलडीए की नियोजित कालोनियों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

ये भी पढ़ें :योजनाबद्ध विकास के लिए हवाई सर्वेक्षण करेगा नगर निगम! 

  • इससे नगर निगम को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • कालोनियों के हस्तांतरण करने के लिए नगर निगम और एलडीए के बीच अभी तक कागजी कार्रवाई ही चल रही है।

इन्हें किया जाना है हैंडओवर

  • गोमती नगर के विभूति खंड
  • विकल्प व विराज खंड
  • जानकीपुरम योजना में सेक्टर जे, एच
  • जानकीपुरम विस्तार में समस्त सेक्टर
  • शारदा नगर योजना रतन खंड
  • मानसरोवर योजना के समस्त सेक्टर
  • ट्रांसपोर्ट नगर योजना
  • कानपुर रोड योजना सेक्टर आई एवं जे ।

ये भी पढ़ें :मापदंडों को पूरा करने के लिए नगर निगम करेगा ये काम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें