नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई

अयोध्या

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई है।

इस मशीन को ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर मशीन से शहर को सैनिटाइजेशन करना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए जर्मनी से प्रेशर सैनिटाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। अब इस मशीन से शहर को सैनिटाइज करना आसान होगा। शहर के अस्पताल सभी बिल्डिंग सार्वजनिक स्थलों व अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों को भी सेनीटाइज किया जाएगा।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आंशिक लॉकडाउन में खुली दुकानों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कूड़ा उसी में रखें। नगर निगम की गाड़ियां आएंगी और डस्टबिन से कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि नगरवासी साफ सफाई में नगर निगम का सहयोग करें।

Report : Vinod

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें