Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई

अयोध्या

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई है।

इस मशीन को ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर मशीन से शहर को सैनिटाइजेशन करना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए जर्मनी से प्रेशर सैनिटाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। अब इस मशीन से शहर को सैनिटाइज करना आसान होगा। शहर के अस्पताल सभी बिल्डिंग सार्वजनिक स्थलों व अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों को भी सेनीटाइज किया जाएगा।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आंशिक लॉकडाउन में खुली दुकानों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कूड़ा उसी में रखें। नगर निगम की गाड़ियां आएंगी और डस्टबिन से कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि नगरवासी साफ सफाई में नगर निगम का सहयोग करें।

Report : Vinod

Related posts

सीतापुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Shashank
6 years ago

सोना कारोबारी से 10 किलो सोने की लूट, कर से दिल्ली पुलिस की वर्दी में उतरे थे बदमाश, मेरठ से सोना लेकर लौट रहा था दिल्ली का ज्वैलर, मुम्बई के बड़े ज्वैलरी कारोबारी का था सोना, साहिबाबाद थाने से चंद कदमो की दूरी पर हुई घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास को ध्वस्त करने की तैयारी

Bharat Sharma
6 years ago
Exit mobile version