उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनावों(municipal election 2017) की धमक सुनाई दे गयी है, जिसके चलते सभी राजनैतिक दल अब निकाल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ ही सभी राजनैतिक दलों को निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा शुक्रवार 27 अक्टूबर को की जा सकती है।

जानें कब होंगे प्रदेश में निकाय चुनाव(municipal election 2017):

  • प्रदेश के राजनैतिक दल विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
  • इसी के साथ सभी को निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
  • वहीँ ऐसा कहा जा रहा है कि, शुक्रवार को निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
  • निकाय चुनाव के तहत 16 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद्, और 438 नगर पंचायत के लिए चुनाव होंगे।
  • जिसके तहत शुक्रवार को दोपहर तक निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया जायेगा।
  • सूत्रों के अनुसार, निकाय चुनाव नवम्बर में हो सकते हैं।
  • निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न किये जायेंगे।
  • इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव(municipal election 2017):

  • यूपी निकाय चुनाव के तहत 16 नगर निगम मतदान किया जायेगा।
  • जिसमें 14717130 मतदाता मतदान करेंगे।
  • इस दौरान 7959011 पुरुष और 6758119 महिला मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें: आज से शुरू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, आएगी पारदर्शिता

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें