राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या (murder gosaiganj) कर दी गयी। हत्यारे उसका शव अमेठी कस्बे के निकट अमेठी पैट्रोल पंप के पीछे खाली प्लाट में फेंक कर चले गये। शव से दुर्गन्ध आने पर जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन निकल गयी। शव कई दिन पुराना लगा रहा था। जिसे कहीं से लाकर फेंका गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- आरटीआई: अपर्णा यादव के कान्हा उपवन हेतु नियमों की अवहेलना!

क्या है पूरा मामला

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अमेठी कस्बे के निकट अमेठी पेट्रोल पंप के पास रविवार को खाली प्लाट में एक युवक का कई दिन पुराना शव बरामद किया गया।
  • अचानक तेज दुर्गन्ध आने के कारण पंप कमियों ने जब पीछे जाकर देखा तो उन्हें प्लाट में 5 से 6 दिन पुरानी युवक की सड़ी हुई लाश पड़ी दिखाई दी।
  • अचानक कई दिन पुरानी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर सनसनी फैल गयी।

ये भी पढ़ें- बेलगाम थानेदार सैनिक से बोला- तुम कश्मीर में पत्थर खाओ, फिर यहां भी मारेंगे!

  • पेट्रोल पंप कर्मियों के अनुसार हम लोग दिन भर इस पंप पर रहते हैं।
  • लेकिन देर रात जब पंप बन्द करके गये।
  • तब तक न तो यहां पर लाश थी और नहीं कोई दुर्गन्ध थी।
  • इसके बाद कर्मियों ने इस सारी घटना की जानकारी अपने मालिक जावेद को दी।
  • जावेद की सूचना पर मौके पर पहुचीं गोसाईगंज पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
  • गोसाईगंज थानाध्यक्ष बलवंत राय शाही के अनुसार मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट व नीली पेंट थी।
  • गले में काला धागा व हाथ में चोट के निशान थे।
  • शव बुरी तरह गल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
  • उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- शहीद के पिता बोले- नहीं होना चाहिए भारत-पाकिस्तान के बीच मैच!

देर रात लाकर फेंका गया शव

  • अमेठी पेट्रोल पंप के पीछे मिले शव को शनिवार की रात फेंका गया।
  • स्थानीय लोगों व पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव से बदबू आने के कारन शव को ठिकाने लगाया गया।
  • क्योंकि शव पहले से पड़ा होता तो उसके बारे में कुछ पता चलता।
  • लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हत्यारों ने अंधेरे का फायदा उठाकर शव को ठिकाने लगाया है।
  • मृतक (murder gosaiganj) कपड़ो के आधार पर किसी कंपनी का कर्मचारी लग रहा है।
  • मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच होगी।

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से दो मजदूर दबकर घायल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें