उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां नीमगांव में सोमवार सुबह सात बजे एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया (Husband beheads wife) और फिर कटा हुआ सिर हाथ में लेकर पैदल ही बेहजम पुलिस चौकी पहुंच गया और बोला मैंने इसे मार दिया।

  • खून से सने कपड़ों में सुबह जब आरोपी चौकी में पहुंचा तो पुलिस वालों को भी पसीना छूट गया।
  • पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- शिवराज सरकार ने करवाई है किसानों की हत्या: आप!

क्या है पूरा मामला

  • नीमगांव के बेहजम गांव का रहने वाला रामसेवक अपनी 52 साल की पत्नी ऊषा देवी को साथ लेकर सुबह खेत पर गया था।
  • पास के खेत में उसका 25 साल का बेटा प्रमोद भी काम कर रहा था।
  • इस बीच अचानक रामसेवक खेत खोदने वाली खुरपी से अपनी बीवी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा।
  • उसने बीवी के चेहरे पर कई वार किए।
  • इससे बेदम होकर ऊषा देवी वहीं गिर गई।

ये भी पढ़ें- वीडियो: प्रेमिका के सामने प्रेमी की सड़क पर पिटाई!

  • इसके बाद रामसेवक ने खुरपी से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।
  • फिर धड़ वहीं छोड़ कटा हुआ सिर लेकर वह पुलिस चौकी पहुंच गया।
  • रामसेवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बीवी का सिर काट लिया है।

ये भी पढ़ें- 24 घंटे में 3 हत्या: कार में मिली किशोरी की लाश, रेप की आशंका!

  • रामसेवक को इस अंदाज में सामने देखकर पुलिस भी हड़बड़ा गई।
  • उसने रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस सिर को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और महिला का धड़ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  • नीमगांव एसओ डीके सिंह का कहना है कि आरोपी रामसेवक मानसिक तौर पर बीमार है।
  • उसने बिना किसी वजह के ही अपनी पत्नी का मर्डर किया है।
  • वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि रामसेवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपनी पत्नी की हत्या (Husband beheads wife) की है।

ये भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी जीप-डीसीएम, 12 घायल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें