Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लापता ‘बीजेपी सांसद’ का पता लगाने वाले को ईनाम मिलेगा में ‘एक घड़ा पानी’

murli manohar joshi

कानपुर में बीजेपी के सांसद मुरली मनोहर जोशी के लापता होने का पोस्टर लगाया है और उनके बारे में खबर लाने वाले को ईनाम में एक घड़ा पानी दिया जायेगा। ये विवादित पोस्टर महासचिव, कांग्रेस पार्टी कानपुर के सौजन्य से लगाया गया है।

कानपुर से बीजेपी के सांसद मुरली मनोहर जोशी को लेकर लगाया गया ये पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डॉ जोशी की तस्वीरों के साथ लगे इस पोस्टर पर लिखा है ,’ क्या आप इन्हे जानते हैं? आपने इन्हे कहीं देखा है? पानी की तरह ये भी कभी-कभी आते हैं! ढूंढ़कर लाने वाले कनपुरिया प्यासे को कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईनाम में एक घड़ा पानी दिया जायेगा।’ 

कानपूर शहर के कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि कानपुर शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लोगों का बुरा हाल हो गया पानी के बिना लेकिन हमारे शहर के सांसद का कहीं पता नहीं है। वो दिल्ली में बैठकर आराम फरमा रहे हैं। और ये पोस्टर इस लिए लगाया गया है ताकि वो कानपुर वापस आ जाएँ।

बता दें कि बीते कई दिनों से कांग्रेस के नेता शहर में मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके लापता होने की बात करते रहे हैं। पहले भी इस तरीके के विवादित पोस्टर लगाकर कांग्रेस मुरली मनोहर जोशी के शहर में ना होने का विरोध दर्ज करा चुकी है।

 

Related posts

सरकार की तरफ से वितरित हुए LED बल्ब से परेशान लोगों ने बताई ये समस्या!

Mohammad Zahid
7 years ago

बाराबंकी : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ पीड़ितों में दवाओं का किया वितरण

Short News
6 years ago

गोंडा: भाजपा सांसद ने अपनी सरकार के मंत्रियों की ईमानदारी पर उठाये सवाल

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version