उत्तर प्रदेश के कानपुर से भाजपा के सांसद और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन:

  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सूबे के कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • इससे पहले मुरली मनोहर जोशी ने आज सुबह बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये।
  • गौरतलब है कि, बाबा विश्वनाथ में दर्शन पूजन करने के दौरान मुरली मनोहर जोशी ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।
  • मीडिया से उन्होंने किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया है।
  • मुरली मनोहर जोशी शाम को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में सेमिनार में शिरकत करेंगे।
  • गौरतलब है कि, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बनारस के सांसद मुरली मनोहर जोशी हुआ करते थे।
  • साथ ही 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद मुरली मनोहर जोशी पहली बार बनारस आये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें