• उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इन दिनों एक राम लीला की काफी चर्चा है.
  • वजह है इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम कलाकारों की शिरकत।
  • इसमें राम जी की भूमिका दानिश खान ने निभाई है।
  • इसके अलावा नए प्रयोगों और प्रस्तुति की वजह से यह नाटक काफी पसंद किया जा रहा है।
  • इसे देखने के लिए प्रदेश वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल से लेकर कई विधायक और सरकारी अफसर आ चुके हैं।
  • पिछले हफ्ते भर से सवा दो घंटे के इस नाटक का मंचन विंडरमेयर थियेटर में हो रहा है।
  • पूरी रामायण को सवा दो घंटे में समाया गया है।
  • इस नाटक में कई खूबियां हैं।
  • सबसे अहम यह है कि इसमें आधे से ज्यादा कलाकार मुसलमान हैं।
  • राम जी की भूमिका दानिश खान ने निभाई है।
  • उन्होंने पिछले दो महीने से सात्विक जीवन अपना रखा है।
  • यानि मांस-मछली सभी कुछ खुद के लिए वर्जित कर रखा है।
  • इसके अलवा राम जी की मां कैकेयी का किरदार समयून खान ने निभाया है।
  • नाटक में नौ कलाकार मुस्लिम हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें