प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम के लिए अपने हाथों से तैयार की राखियों को आज पीएमओ भेजा।

पीएम ने बढ़ाया विदेशों में भारत का मान:

  • पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अपने हाथों से राखियाँ बनाकर भेजी हैं।
  • जिस पर उन्होंने कहा कि, पीएम ने विदेशों में भारत का सीना चौड़ा किया है और हमलोग अल्लाह से उनकी लम्बी उम्र के लिए दुआ करते हैं।
  • इन राखियों को मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने तैयार किया है।
  • इस संगठन की एक महिला सदस्य नाजनीन अंसारी ने कहा कि, कुछ कट्टरपंथी देश में नफरत का बीज बोते हैं, हिन्दू-मुस्लिमों के बीच दरार डालते हैं, ऐसे लोगों और आतंकियों को काशी से जवाब दिया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सभी मुस्लिम बहनें भारत माता की औलाद हैं और जरुरत पड़ने पर मुस्लिम महिलाएं कश्मीर पहुंचकर सीमा पर अपनी जान न्योछावर कर सकती हैं।
  • इसके अलावा के अन्य महिला सदस्य नजमा परवीन ने कहा कि, पीएम ने विदेशों में भारत का सीना चौड़ा किया है।
  • नजमा ने आगे कहा कि, पीएम पाकिस्तान के घर में जाकर दोस्ती का पैगाम दे कर आये थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरहद पर अब जवानों के सर नहीं कटते बल्कि, दुश्मन गोलियां तक नहीं गिन पा रहे हैं।
  • वहीँ एक और महिला सदस्य शाहजजहाँ ने कहा कि, मुस्लिम बहनों ने पीएम मोदी के लिए एक गीत भी तैयार किया है।
  • इसके अलावा उन्हें गोटा और जरी की राखियाँ बनाकर भेजी गयी हैं, जिसका मकसद पूरे देश को अमन-चैन का सन्देश देना है।
  • शाहजजहाँ ने आगे कहा कि, चित्तौड़ की रानी कर्मावती ने मुग़ल बादशाह को राखी भेजकर रक्षा का इतिहास बनाया था।
  • राखियों के साथ महिलाओं ने ये सन्देश लिखा कि, बनारस में सड़कों, बिजली और पानी की स्थिति काफी ख़राब है और ये समस्याएँ दूर होनी चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें