[nextpage title=”मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया बकरीद ” ]

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आज बकरीद में बकरे की दी जाने वाली कुर्बानी का विरोध किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आज ईद-उल-अजहा के मौके पर अपने बालागंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एक अनोखे अंदाज में बकरे की कुर्बानी दी।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अनोखे अंदाज़ में मनाया बकरीद :

  • एक अनोखे अंदाज़ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरे का एक केक काटकर बकरे की कुर्बानी दी।
  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रान्त के संयोजक रईस खान ने कहा कि जब मक्खी में जान नहीं डाल सकते तो उसे हमे मरने कभी कोई हक़ नहीं है।
  • हजरत इब्राहिम ने जो ख्वाब देखा था उसमे अल्लाह के प्रति उनका निजी भावनात्मक लगाव था।
  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रान्त के संयोजक रईस खान ने कहा कि जिस प्रकार से बकरे की कुर्बानी दी जा रही है उससे समाज में प्रदूषण फ़ैल रहा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया बकरीद ” ]

  • बकरे की कुर्बानी से समाज में हिंसा को बढ़ावा मिलता है।
  • इतना ही नहीं बल्कि बहुसंख्यक समाज में साम्प्रदायिकता की सीधी छाप पहुँचती है।
  • जो कि ठीक नहीं है।
  • जो मुस्लिम देश की मुख्य धारा से जुड़ा हुआ है।
  • देश में उसके प्रति गलत सन्देश जाता है।
  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह-संयोजक सै. हसन कौसर ने कहा कि यह दिन कुर्बानी को याद दिलाता है।
  • इस दिन अच्छा खाना और लोगों से गले मिलने तक सीमित नहीं रहना चाहिये।
  • बल्कि इंसानियत का पैगाम भी देना जरुरी है।
  • वर्तमान में इंसानियत से मुह फेर लेना ही आतंकवाद का जन्म है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें