[nextpage title=”muslim woman” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 325 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला था, जिसके बाद सभी भाजपा की इस अप्रत्याशित जीत से हैरान रह गए थे। साथ ही बसपा ने EVM मशीन से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। इसी क्रम में सूबे की एक आम मुस्लिम महिला ने एक बयान दिया है, जिससे यूपी चुनाव में ‘भाजपा की जीत की सच्चाई’ सामने आ गयी है।

आगे जानें यूपी चुनाव में ‘भाजपा की जीत की सच्चाई’, एक मुस्लिम महिला की जुबानी:

[/nextpage]

[nextpage title=”muslim woman2″ ]

मुस्लिम महिला का खुलासा:

  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की शगुफ्ता ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है।
  • अपनी अपील में शगुफ्ता ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द से जल्द ट्रिपल तलाक को खत्म करें।
  • शगुफ्ता ने आगे कहा कि, हमने इसी मुद्दे पर भाजपा को वोट दिया था और हमें उम्मीद है कि, न्याय मिलेगा।
  • ये बयान भले ही एक शगुफ्ता का हो लेकिन इसमें उन तमाम मुस्लिम महिलाओं का दर्द जो ट्रिपल तलाक को लेकर है साफ़ देखा जा सकता है।

ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम महिलाओं का मिला समर्थन:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण अपनी जगह हैं।
  • लेकिन साल 2017 विधानसभा चुनाव में सभी जातीय समीकरणों को किनारे रख भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया।
  • जिसकी सबसे बड़ी वजह रही भाजपा का ट्रिपल तलाक मामले में खुलकर मुस्लिम महिलाओं के हक़ की बात।
  • यही वह मुद्दा था जिसने सूबे में भाजपा के वनवास को खत्म करने में अहम् भूमिका निभाई थी।
  • ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भाजपा को बड़ी संख्या में उन मुस्लिम महिलाओं का समर्थन मिला।
  • जो कहीं न कहीं, किसी न किसी प्रकार से ट्रिपल तलाक से प्रभावित हुईं थी।
  • गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर EVM से छेड़छाड़ करने की बात कही थी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें