उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं बुर्के में रह कर बीजेपी का झंडा और टोपी के साथ बीजेपी का प्रचार करेंगी। मंगलवार को कमल संदेश यात्रा के तहत पुराने लखनऊ में ये मुस्लिम महिलाएं भाजपा का प्रचार करेंगी। बीजीपी एमलसी बुक्कल नवाब के नेतृत्व में ये महिलाएं कमल संदेश यात्रा निकलेगी। बुक्कल नबाव का दावा है कि इतिहार में पहली बार ऐसी यात्रा होगी। इस यात्रा में मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहन कर भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगी। इस यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]कमल संदेश पदयात्रा से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर बता रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां[/penci_blockquote]
बता दें कि एक से 15 दिसंबर तक चलने वाली भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के जरिये भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत करा रहे हैं। लोगों को सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक बांटे जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]मेरठ में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी यात्रा का कर रहे नेतृत्व [/penci_blockquote]
मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा के मिशन लोकसभा के तहत आज मेरठ के 11 विधानसभा में कमल संदेश पद यात्रा हो रही है। शहर विधानसभा क्षेत्र के मंगल पांडेय की प्रतिभा के पास बुढ़ाना गेट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल तथा पदयात्रा संयोजक कमल दत्त शर्मा मौजूद थे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]’पहले हम गांव-गांव चले-अब पांव-पांव चलेंगे’ का नारा [/penci_blockquote]
भारतीय जनता पार्टी ने अभियान के लिए ‘पहले हम गांव-गांव चले-अब पांव-पांव चलेंगे’ का नारा दिया है। इसके तहत भाजपा के नेता घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। पदयात्रा का मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रों में खास तौर पर पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाना है। पदयात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा में 150 कार्यकर्ता चिह्नित किए गए हैं। उनकी छह-छह टोलियां बनाई गई हैं। हर टोली में 25-25 कार्यकर्ता हैं। यह कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकारों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा की नीति-रीति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पार्टी के इस अभियान में सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस पदयात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में जनता से चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत दिलाने की अपील भी कर रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें ” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें