Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बुर्का पहनकर मुस्लिम महिलाओं ने रैली निकाल किया भाजपा का प्रचार

Muslim Women Wear Burqa in BJP Campaign Rally Lucknow

Muslim Women Wear Burqa in BJP Campaign Rally Lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं ने मंगलवार को बुर्का पहनकर भाजपा का झंडा और टोपी लगाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया। यहां पुराने लखनऊ में बीजीपी एमलसी बुक्कल नवाब के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने कमल संदेश यात्रा निकाली। बुक्कल नबाव ने कहा कि ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि इस यात्रा में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहन कर भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। इस यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]कमल संदेश पदयात्रा से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर बता रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां[/penci_blockquote]
बता दें कि एक से 15 दिसंबर तक चलने वाली भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के जरिये भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत करा रहे हैं। लोगों को सरकार की उपलब्धियों वाले पत्रक बांटे जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]मेरठ में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी यात्रा का कर रहे नेतृत्व[/penci_blockquote]
मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा के मिशन लोकसभा के तहत आज मेरठ के 11 विधानसभा में कमल संदेश पद यात्रा हो रही है। शहर विधानसभा क्षेत्र के मंगल पांडेय की प्रतिभा के पास बुढ़ाना गेट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल तथा पदयात्रा संयोजक कमल दत्त शर्मा मौजूद थे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]‘पहले हम गांव-गांव चले-अब पांव-पांव चलेंगे’ का नारा[/penci_blockquote]
भारतीय जनता पार्टी ने अभियान के लिए ‘पहले हम गांव-गांव चले-अब पांव-पांव चलेंगे’ का नारा दिया है। इसके तहत भाजपा के नेता घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। पदयात्रा का मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रों में खास तौर पर पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाना है। पदयात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा में 150 कार्यकर्ता चिह्नित किए गए हैं। उनकी छह-छह टोलियां बनाई गई हैं। हर टोली में 25-25 कार्यकर्ता हैं। यह कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकारों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा की नीति-रीति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पार्टी के इस अभियान में सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस पदयात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में जनता से चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत दिलाने की अपील भी कर रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ-यूपी के 25 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया

Desk
4 years ago

मथुरा-राया बीआरसी पर शिक्षक और कर्मचारी एकता के साथ किया गया धरना प्रदर्शन

Desk
3 years ago

पटना की रैली में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version