Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नामकरण पॉलिटिक्स: पूर्व सपा सांसद ने उठाये अमित शाह के लोकार्पण करने पर सवाल

Naamkaran Politics: Former SP MP raises question on Inauguration

Naamkaran Politics: Former SP MP raises question on Inauguration

मुगलसराय स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया मगर नाम बदलने के मामले को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है | अब करोड़ों रुपए खर्च कर रेलवे के आयोजन को भाजपा द्वारा अपना आयोजन बनाए जाने को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है | इस पर विपक्षियों ने भी मोर्चा खोल दिया है |

सपा ने खोला मोर्चा:

शिलापट्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लोकार्पण का नाम अंकित था और रेलवे द्वारा वितरित आमंत्रण पत्र पर भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम अंकित है | इसको लेकर सपा ने बीजेपी पर हमला बोल दिया | चंदौली से सपा के पूर्व सांसद रामकिसुन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी आयोजन को अपना आयोजन बनाया और अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार किया | जबकि आधिकारिक रूप से यह भारतीय रेलवे का आयोजन था | वही पूर्व सांसद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि किस संविधान और नियम के तहत एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्टेशन के नाम का लोकार्पण किया |

अमित शाह के लोकार्पण किये जाने पर उठाये सवाल:

बीजेपी यह बताएं यह किस संविधान और किस नियम के तहत किया गया है | वही पूर्व सांसद ने चंदौली के पुलिस अधीक्षक को हिदायत देते हुए कहा कि उन्होंने मुगलसराय कोतवाली में सपा कार्यकर्ताओं को खुलेआम मारा | जो किसी भी पुलिस अधीक्षक को कहीं से शोभा नहीं देता | पुलिस अधीक्षक ये भूल गए कि सरकार आती जाती रहती है | सपा सरकार में उनसे इस मामले के लिए जवाब तलब किया जा सकता है |

लाल बहादुर शास्त्री के नाम से होना चाहिए स्टेशन का नाम:

पूर्व सपा सांसद ने कहा कि यहां जन्मे देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के नाम स्टेशन का नाम होना चाहिए था | लेकिन BJP ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल दिया | पंडित दीनदयाल उपाध्याय बड़े विचारक थे और बीजेपी के बड़े नेता थे | लेकिन स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम उसे कहीं बड़ा है | समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ेगी और हमारा विरोध जारी रहेगा |

बता दे कि 5 अगस्त को मुगलसराय रेल मंडल के बाकले रेल मैदान पर एक बड़ी जनसभा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने मुगलसराय जंक्शन के नए नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्सन का लोकार्पण किया था |

Related posts

बिलग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी एक बदमाश को लगी गोली, 2 बाइक पर सवार थे 5 बदमाश, लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश, बिलग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश घायल एक अन्य गिरफ्तार, गोली बारी में बदमाश डीके निवासी कठोलिया थाना कोतवाली देहात के गोली लगी, लूट के इरादे से बिलग्राम पहुचे थे बदमाश।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

भदोही- शो रूम के मालिक समेंत पांच गिरफ्तार

Desk
4 years ago

UPGovt :-मुंबई के कुर्ला में मकान गिरने की दुर्घटना में उ.प्र. के मृतकों के परिजनों तथा घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Desk
3 years ago
Exit mobile version