नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ (sangh lucknow) के पदाधिकारियों की आपात बैठक में फेडरेशन आॅफ मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन के महामंत्री, राज्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एवं कई बार नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के मुख्य चुनाव अधिकारी रह चुके सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्वत के बारे विभाग के एक जेई द्वारा किये जा रहे अनर्गल प्रलाप और अमर्यादित भाषा में शासन स्तर पर किए जा रहे पत्राचार विचार विमर्श के बाद कार्यवाहक निदेशक के घेराव का निर्णय लिया गया।

रालोद की मध्य यूपी की कार्यकरणी घोषित!

  • इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी बयान का स्वागत करते हुए संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं महामंत्री रामअचल रामअचल ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न, उनकी समस्याओं और विभाग में होने वाले गलत कार्यों का जब जब विरोध करते हैं।
  • उनके साथ इस तरह घटनाएं सामने आती हैं।
  • लेकिन कर्मचारी संगठन इतने कमजोर नहीं।
  • ऐसे लोगों के खिलाफ कर्मचारी संगठन एकजुट होकर सड़क पर उतरेगा।

हाई कोर्ट: मुख्य सचिव देखें दो IAS पर शिकायत का मामला!

अमर्यादित भाषा की घोर निंदा

  • इस दौरान उक्त नेताओं ने बताया कि कार्यवाहक निदेशक के इशारे पर 21 वर्षों से एक ही मडल में तैनात कार्यवाहक निदेशक के कृपापात्र जेई द्वारा जवाहर भवन, इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं के बारे अमर्यादत भाषा का प्रयोग किया गया है।

फिरोजाबाद: कारोबारी संजीव गुप्ता पत्नी सहित गिरफ्तार!

  • उसकी नगर निगम कर्मचारी संघ घोर निन्दा करता है।
  • लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ द्वारा इस मसले में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके साथ है।
  • उन्होंने कहा कि कर्मचारी राजनीति में सुरेद्र कुमार श्रीवास्तव चर्चित नाम है।
  • कर्मचारी हितों के लिए कई ऐसे आन्दोलन उनके द्वारा समय समय पर किये गए जिसके चलते कर्मचारियों को उनका हक मिला।

हादसों का कारण बनी सड़क, मंत्री को लिखी चिट्ठी!

  • यही नहीं नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के कई चुनाव उनकी देखरेख में निर्विवाद सम्पन्न हुए है।
  • उन्होंने कहा कि अगर अपनी नकामी और हठधर्मिता के चलते उनका उत्पीड़न एवं उनके बारे में किया गया अनर्गल प्रलाप पर उक्त जेई तत्काल लिखित रूप से माफी नही मागता तो नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ कार्यवाहक निदेशक को बाध्य होगा।

तहसील दिवस में बुजुर्ग हुआ बेहोश, तमाशा देखते रहे अधिकारी!

  • उन्होंने कहा कि जल्द ही (sangh lucknow) संघ का प्रतिनिधि मण्डल ऊर्जा मंत्री से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।

वीडियो: हत्या या आत्महत्या में उलझी मौत की गुत्थी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें