Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इंदिरा नगर: नगर निगम ने सड़क पर ही बना दिए शौचालय

Nagar Nigam made toilet on road in Indira Nagar

Nagar Nigam made toilet on road in Indira Nagar

एक तरफ लखनऊ नगर निगम सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारी ही अतिक्रमण करवाने पर आतुर हैं। ताजा म,मामला राजधानी के इंदिरा नगर इलाके का है। यहां नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ शौचालयों का निर्माण घर की जगह पर ना करवाकर घर के बाहर सड़क की तरफ करवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में नाली के ऊपर बने कई शौचालय जल निकासी में बाधक बनेंगे। आरोप है कि अधिकारियों से इस संबंध में कहा गया लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला इंदिरा नगर के दीन दयाल पुरम कॉलोनी, तकरोही का है। यहां कई शौचालयों का निर्माण घर की चारदीवारी के अंदर की जगह सड़क पर ही करवा दिया गया। एक ओर नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के दावें कर रहा है वहीं दूसरी ओर स्वयं नगर निगम द्वारा घर-घर शौचालय निर्माण योजना के अंतर्गत इस तरह के कई निर्माण करवाए जा रहे हैं। गुरुवार को मौके पर पहुंचे नगर निगम के जोनल अधिकारी जोन-7 विद्या सागर यादव, अवर अभियन्ता एस बी सिंह एवं सफाई इंस्पेक्टर चेतन कुमार सिंह को दिखाए गए।

लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी इन शौचालयों के वो फोटो भी खींच कर ले गए हैं। देखना है अब नगर निगम स्वयं के द्वारा इस अवैध निर्माण पर क्या कार्यवाही करता है? यह हाल उ.प्र. की राजधानी लखनऊ का है, तो बाकी शहरों और गांव में हो रहे कार्यों के बारे में अनुमान लगाया ही जा सकता है। कुल मिलाकर नगर निगम अधिकारियों की सांठ गाँठ से घर घर शौचालय योजना को भी पलीता लगा रहा है। नगर निगम अवैध निर्माण ढाहने की बात करता है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम स्वयं ही अवैध निर्माण कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है।

ये भी पढ़ें- संस्कृति राय हत्याकांड: तीन संदिग्धों का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराएगी पुलिस

ये भी पढ़ें- लखनऊ में लगेगी चंद्रशेखर आजाद की 100 फीट ऊंची प्रतिमा

ये भी पढ़ें- संस्कृति हत्याकांड: 20 हजार मोबाइल नंबर और 100 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य

ये भी पढ़ें- युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है स्वामी विवेकानंद का जीवन : बृजेश प्रजापति

ये भी पढ़ें- एसएसपी दीपक कुमार ने 11 थाना प्रभारी और 34 उप निरीक्षकों के किये तबादले

ये भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट जंगल में किशोरी से गैंगरेप: पशु प्रेमियों की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भाजपा विधायक गनर सहित घायल

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Related posts

अब इस एंड्राइड एप्प के जरिये मिलेगें यूपी पुलिस के सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर !

Ashutosh Srivastava
9 years ago

दहेज लोभी पति ने बहनोई संग मिलकर पत्नी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया!

Sudhir Kumar
8 years ago

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने तहसील सवायजपुर की हरपालपुर विकास खण्ड के कटान प्रभावित बरहुली ग्राम का दौरा किया

Desk
2 years ago
Exit mobile version