राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत में तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। (nagar nikay chunav)
आरटीआई: 08 वर्षों में एनईआर में ट्रेन दुर्घटना में 250 मृत, 283 घायल
ये है निकाय चुनाव की तारीख
- राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि निकाय चुनाव का पहला चरण 22 नवंबर को होगा।
- इसमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद में चुनाव सम्पन्न होंगे।
- दूसरा चरण 26 नवंबर को होगा, जिसमें 26 नगर निगम और 51 पालिका परिषद में चुनाव कराए जाएंगे।
- 29 नवंबर को तीसरे चरण में 26 जिलों में 5 नगर निगम और 76 नगर पालिका परिषद के चुनाव होंगे।
- मतदान सुबह 7:30 से शाम 5 बजे तक होगा।
- वहीं मतगणना 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। परिणाम की सूचना मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी।
- चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।
- जिसके चलते राजस्व, पुलिस, गृह, नगर विकास में ट्रांसफर, नियुक्ति पर प्रतिबंध होगा।
वीडियो: सीएम आवास में तमंचा लेकर घुसने के प्रयास में युवक गिरफ्तार
बाहर नहीं जा पायेगा किसी जिले का कोई कप्तान
- राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने बताया कि चुनाव सुरक्षा में पैरा मिलिट्री फोर्स का के बजाए यूपी पुलिस, पीएसी तैनात की जाएगी।
- 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
- इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
- नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
- बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।
- चुनाव के दौरान किसी भी जिले का कप्तान जिले से ना तो बाहर जा सकेगा ना ही छुट्टी पर जा पायेगा। (nagar nikay chunav)
- बिना चुनाव आयोग की अनुमति से कप्तान या कोई अधिकारी ट्रेनिंग पर भी नहीं जा पायेगा।
मेरठ में महिला की कार के भीतर हत्या, मचा हड़कंप
चुनाव खर्च की सीमाबढ़ाई गई
- लखनऊ और कानपुर में चुनाव खर्च की सीमा को 12.50 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है।
- बाकी 14 नगर निगम में प्रत्याशी 20 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।
- नगर निगम पार्षद 2 लाख तक खर्च कर सकेंगे, वहीं पालिका परिषद में 41 से 55 वार्ड तक 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख और 25 से 40 वार्ड में 4 से बढ़ाकर 6 लाख रुपये किया गया है।
- सभासद 1.50 लाख तक खर्च कर सकेंगे।
- नगर निगम चुनाव में खर्च की सीमा में भी बढ़ोतरी की गई है।
विदेशी युगल पर हमला करने वाले ये 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
22 नवम्बर को प्रथम चरण का चुनाव
- 22 नवंबर – शामली, मेरठ, हापुड़
- 22 नवंबर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस
- 22 नवंबर – कासगंज, आगरा, कानपुर
- 22 नवंबर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
- 22 नवंबर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
- 22 नवंबर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
- 22 नवंबर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर
- 22 नवंबर – आजमगढ़, गाजीपुर
- 22 नवंबर – को सोनभद्र में भी होगा चुनाव
सपा के पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की संपत्ति कुर्क कर गिरफ़्तारी के आदेश
26 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव
- 26 नवंबर – लखनऊ में होगी वोटिंग
- 26 नवंबर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
- 26 नवंबर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
- 26 नवंबर – रामपुर, पीलीभीत
- 26 नवंबर – शाहजहांपुर, अलीगढ़
- 26 नवंबर – मथुरा, मैनपुरी
- 26 नवंबर – फर्रुखाबाद, इटावा
- 26 नवंबर – ललितपुर, बांदा
- 26 नवंबर – इलाहाबाद, लखनऊ
- 26 नवंबर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर
- 26 नवंबर – बहराइच, श्रावस्ती
- 26 नवंबर – संतकबीरनगर, देवरिया
- 26 नवंबर – बलिया, वाराणसी, भदोही
फिर दागी कंपनी को मिला online दरोगा भर्ती परीक्षा कराने का जिम्मा
29 नवम्बर को तीसरे चरण का चुनाव
- 29 नवंबर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर
- 29 नवंबर – मुरादाबाद, संभल, बरेली
- 29 नवंबर – एटा, फिरोजाबाद
- 29 नवंबर – कन्नौज, औरैया
- 29 नवंबर – कानपुर देहात
- 29 नवंबर – झांसी, महोबा
- 29 नवंबर – फतेहपुर, रायबरेली
- 29 नवंबर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी
- 29 नवंबर – बाराबंकी, बलरामपुर
- 29 नवंबर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज
- 29 नवंबर – कुशीनगर, मऊ
- 29 नवंबर – चंदौली, जौनपुर (nagar nikay chunav)
- 29 नवंबर – मिर्जापुर में भी होगा चुनाव