पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव चिन्ह पर पर चुनाव लड़ा है। इन चुनावों को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मन टटोलने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमेठी में कांग्रेस को तगड़ा झटका
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।
- यहां दो नगर पंचायत और दो नगर पालिका चुनाव के दौरान आए नतीजों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
- वहीं गौरीगंज नगर पालिका पर सपा प्रत्याशी राजपति देवी ने जीत दर्ज की हैं।
- वहीं अमेठी नगर पंचायत पर बीजेपी की चंद्रमा देवी ने परचम लहराया है।
गांधी परिवार के गढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी
- गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाला मुसाफिरखाना नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश अग्रहरि ने जीत दर्ज की हैं।
- इसी कड़ी में जायस नगर पालिका सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की हैं।
- अगर अब तक के रूझानों पर नजर दौड़ाए तो कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी का कोई भी खाता नहीं खुला है।
- बता दें कि अमेठी कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ रहा है और इस गांधी परिवार का अभेद्य किला माना जाता है।
- अब नगर पालिका के परिणाम अब नई कहानी बयान कर रहे हैं।
- अब यह किला अभेद्य नहीं रहा।
- विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस को यहां बस एक ही सीट पर जीत हासिल हुई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.