यूपी के प्रतापगढ़ जिले में अंतु थाना क्षेत्र के अधगवां पुल के पास चुनावी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक को गोली मार दी मारी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, युवक का भाई नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

इन 24 जिलों में आज हो रहा मतदान

  • गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत में तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे।
  • 22 नवंबर यानी आज 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद में चुनाव के लिए मतदान हो रहा है सम्‍पन्न होंगे।
  • प्रथम चरण के मतदान में 24 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं।
  • इनमें शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र में वोट डाले जा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें