सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने गोरखपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी ने नाम का ऐलान किया। सपा से निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीन कुमार निषाद को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। अब लंबे मंथन के बाद समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

गोरखपुर-फूलपुर की जनता देगी बजट का हिसाब :

प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ज़ुबानी तीर छोड़े। अखिलेश ने कहा कि उज्ज्वला से लेकर तमाम योजनाओं पर देश को धोखा दिया गया है। नोट बंदी से भ्रष्टाचार पर लगाम लगनी थी मगर कितने लोग तो सिर्फ कागजो पर भारत से पैसा लेकर भाग गए हैं। भाजपा वालों ने तो लागत का फॉर्मूला बदल दिया, किसान को दो गुना लागत बताया था लेकिन हमारे किसान कर्ज से जान दे रहे है। गोरखपुर और फूलपुर की जनता चुनाव परिणाम से बजट का जवाब जरूर देगी। भाजपा वाले तो मुद्दों से भटकाने के लिए दूसरे मामलों में उलझा देते हैं।

नागेंद्र पटेल को मिला टिकट :

समाजवादी पार्टी ने भाजपा को उपचुनावों में रोकने के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गोरखपुर से सपा ने जहाँ निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीन निषाद को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं फूलपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने नागेंद्र पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहाँ के जातीय समीकरण को देखते हुए नागेंद्र पटेल को सपा ने उतार कर बड़ा सियासी दांव खेला है। यहाँ के लोगों में नागेंद्र की अच्छी खासी पैठ बनी हुई है और वे वर्तमान समय में सपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। हालाँकि अब सभी की नजर बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम पर लगी हुई हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें