कैबिनेट मंत्री वेंकैया नायडू ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपने विचार व्यक्त किये हैं।

आतंकवाद पर हर बार ऐसे ही जवाब देगी भारतीय सेना:

  • शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपने विचार व्यक्त किये हैं।
  • मंत्री ने आगे कहा कि, हम कभी भी किसी से युद्ध और झगड़ा नहीं चाहते हैं।
  • लेकिन, कोई हमें छेड़ेगा तो उसे वही करारा जवाब मिलेगा जो भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद दिया है।

कुछ लोग हैं जो सबको परेशान करते हैं:

  • केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, कुछ लोग हैं जो दूसरों के परेशान करते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार उनसे ख़ामोशी से निपटेगी, जैसी हमारी सेना के जवान निपटते हैं।
  • वेंकैया नायडू ने कहा कि, कुछ गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों और मांगों का उत्तर देने की कोई भी जरुरत नहीं है।
  • गौरतलब है कि, आप और कांग्रेस ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के प्रूफ देने की बात कही थी।
  • मंत्री ने आगे कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि, किसी भी भारतीय को भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर शक है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें