केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट ( Namami Gange ) के तहत आज सूबे के मथुरा-वृन्दावन में इस परियोजना का शुभारम्भ किया गया।

कई परियोजनाओं का किया गया शुभारम्भ ( Namami Gange ) :

  • सूबे के मथुरा-वृन्दावन में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के ‘नमामि गंगे’ परियोजना का शुभारम्भ किया।
  • परियोजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।
  • जिनमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत जल संसाधन मंत्री उमा भारती, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
  • इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत रसोई गैस का भी वितरण किया गया।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का संबोधन:

  • नमामि गंगे कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि, मथुरा में रीफायनरी पर काम कर रहे हैं।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, मथुरा रीफायनरी में करीब 200 लाख लीटर पानी लगेगा।
  • आज से योजना का शुभारम्भ किया गया, जिसके मौके पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि, यमुना के पानी को ख़राब नहीं होने देंगे।
  • पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार गंगा और यमुना को स्वच्छ बना रही है।
  • उन्होंने कहा कि, मथुरा में रोजगार बढ़ाना है और कचरे से  बायो-डीजल बनाने की भी बात कही।

उमा भारती ने किया योजना ( Namami Gange ) का शुभारम्भ:

  • मथुरा-वृन्दावन में नमामि गंगे योजना ( Namami Gange ) के तहत जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने योजना का शुभारम्भ किया।
  • साथ ही केंद्रीय मंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें