Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हरदोई: सुधार गृह में पंजीकृत महिलाओं के नाम पते निकले फर्जी, FIR दर्ज

Names Addresses found fake Beniganj Shelter Home Fir Registered

Names Addresses found fake Beniganj Shelter Home Fir Registered

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के बेनीगंज में संचालित सुधार गृह में मंगलवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तो चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आये। यहां पंजीकृत महिलाओं के नाम पते फर्जी निकले। केंद्र पर 21 महिलाओं के नाम फर्जी दर्ज थे। वहीं, गृह पहुंचकर तहसीलदार ने सभी के बयान लिए। उधर, जिलाधिकारी के आदेश पर आयशा ग्रामोद्योग द्वारा बेनीगंज कस्बे में महिलाओं को स्वरोजगार की अधीक्षिका और संस्थापक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं गायब नहीं थी। आसपास के गांवो की महिलाओं के नाम पता दर्ज कर रखे गए थे।

डीएम ने एक दिन पहले किया था निरीक्षण

दरअसल, नारी संरक्षण गृह देवरिया में हुई घटना ने पूरे प्रदेश भर को हिलाकर रख दिया है। प्रशासन द्वारा बाल संरक्षण गृहों को भी गंभीरता से लेते हुए जाच का आदेश दिए गए हैं। इसके चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने बीते दिन सोमवार को बेनीगंज कस्बे में आशया ग्रामोद्योग द्वारा संचालित आवासीय स्वाधार गृह (महिलाओं को आवासीय रोजगार प्रशिक्षण) का निरीक्षण किया तो उन्हें अनियमितताएं मिलीं। स्वाधार गृह में पंजीकृत 21 महिलाओं में मात्र दो मौजूद मिलीं।

कड़ाई से पूछा गया तो पता चला कि केवल दो महिलाएं ही रुकती हैं, बाकी कागजों पर ही पंजीकृत थे। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संस्था पर कार्रवाई के साथ अनुदान रोकने का आदेश दिया थे। नारी संरक्षण गृह देवरिया में हुई घटना के बाद से बाल संरक्षण गृहों को भी गंभीरता से लेते हुए जाच का आदेश दिया है। जिले में नारी संरक्षण गृह तो नहीं है, हा बाल संरक्षण गृह जरूर है और वह विवादों में भी घिरा रहा। इसपर किशोरों के शोषण तक के आरोप लग चुके हैं। शहर से रद्देपुरवा मार्ग स्थित संप्रेक्षणगृह में हरदोई के साथ ही सीतापुर और लखीमपुर के विभिन्न मामलों में आरोपित किशोर रखे जाते हैं। वैसे तो सख्ती है, लेकिन कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।

एक किशोर ने तो कर्मचारी पर ही शोषण का आरोप लगाया था। तो अभी कुछ दिन पूर्व शोषण को लेकर हंगामा भी हुआ था, लेकिन उसके बाद कार्रवाई हुई। अधिकारी भी निरीक्षण करने पहुंचे, पर देखा जाए तो संप्रेक्षण गृह का विवादों से नाता रहा। डीएम की पूछताछ में अधीक्षिका बार बार गलत जानकारी देती रहीं। उसने बताया कि बाकी 19 महिलाओं में से 15 दवा लेने गई हैं और चार मंदिर गईं। लेकिन रजिस्टर में किसी प्रकार की कोई इंट्री नहीं मिली। वहीं, डीएम ने जब मौजूद दो महिलाओं से बात की तो अधीक्षिका की पोल खुल गई। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में अधीक्षिका ने दो महिलाओं के ही रुकने की बात स्वीकार की।

ये भी पढ़ें-

देवरिया: सभी लड़कियों का कराया गया मेडिकल, आज सीएम को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

इटावा में ट्रिपल मर्डर: माँ और दो मासूम बच्चों की हत्या, तीसरा अस्पताल में भर्ती

युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पीड़िता खाया जहरीला पदार्थ

स्वतंत्रता दिवस 2018: इटावा जिला जेल से 15 अगस्त को रिहा होंगे एक दर्जन कैदी

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: जेलर और डिप्टी जेलर सहित 5 जेलकर्मी दोषी

शामली: दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का फौजी पर लगा आरोप

लखनऊ: राष्ट्रपति 10 अगस्त को ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त को प्रदेश भर में रोपे जायेंगे 9 करोड़ पौधे

सिद्धार्थनगर: स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे तालाब में पलटी, 20 बच्चे घायल

आजमगढ़: हत्या के लिये आया शार्प शूटर राजन पासी साथियों सहित गिरफ्तार

Related posts

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

kumar Rahul
6 years ago

शहर के रोडवेज बस अड्डे पर शोहदे ने किशोरी से की छेड़छाड़, नाराज किशोरी ने चप्पलों से की पिटाई, शोहदे को मंदिर के पास लोगों ने भी पीटा।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मोदी ने अपने दोस्तों को बचाने के लिए देश को लाइन में लगा दिया -केजरीवाल

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version