Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए 13 देशों के औद्यौगिक मंत्रियों को पत्र लिखकर दिया आने का निमंत्रण।।।

Nand Gopal Gupta Nandi

Nand Gopal Gupta Nandi

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए 13 देशों के औद्यौगिक मंत्रियों को पत्र लिखकर दिया आने का निमंत्रण।।।

मंत्री नन्दी ने यू ए ई, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कैनेडा के औद्यौगिक विकास मंत्रियों को GIS के लिए भेजा न्यौता।।

मंत्री नन्दी ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगा।

नन्दी ने कहा की आज उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए बेहद अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। हमने विभिन्न राज्यों की पालिसी का विस्तृत और व्यापक अध्ययन करने के बाद एक इंक्लूसिव और सस्टेनेबल पालिसी बनाई है।

मंत्री नन्दी ने ये भी कहा की निवेशकों का हितों का हमने विशेष ध्यान दिया है। इन्हीं बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुये विभिन्न देशों जैसे यू ए ई, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस इत्यादि के इंडस्ट्री मिनिस्टर्स को पत्र लिखा है और उन्हें जीआईएस के लिए सादर आमंत्रित किया है। हमें इसकी सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं।

नन्दी ने बताया कि यह समिट भव्य एवं अविस्मरणीय होगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने की दिशा में एक्सिलरेट करेगा।

Related posts

राज्यमंत्री की पत्नी के इशारे पर गिरफ्तार दो RO कर्मचारियों को पुलिस ने हमारी खबर पर छोड़ा

Sudhir Kumar
7 years ago

गांव में लगी भीषण आग 30 झोपड़पट्टी जलकर खाक

Desk
4 years ago

रामसिंह मौर्य और सिपाही सतीश हत्याकांड के आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी आज, बाँदा जेल से आएंगे मुख्तार, 19 मार्च 2010 दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के पुराना आरटीओ दफ्तर के पास एक हत्या के मामले में दोनों गवाहों को गोली मार कर की गई थी हत्या, साक्ष्य पूरा होने के बाद आरोपियों का दर्ज होगा बयान, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोर्ट नो एक कि अदालत में होगी मुख्तार समेत 11 लोगो की पेशी, बाँदा से अलसुबह कड़ी सुरक्षा के साथ वाया एलाहाबाद के रास्ते लाया जा रहा है मऊ (सूत्र)

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version