प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।

हिसाब देने वाली सरकार:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, घोषणा करने वाली तो कई सरकार आयीं।
  • इसी में आगे उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि, लेकिन घोषणा कर के हिसाब देने वाली ये पहली सरकार है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश की जनता ही हमारी मालिक है।
  • इसी में आगे पीएम मोदी ने कहा कि, इस देश के सवा करोड़ लोग ही मेरे मालिक है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जो काम 70 साल से नहीं हुआ, उसे करने में तकलीफ तो होगी।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, पहले की सरकार में काम करने वालों के इरादे में खोट थी।

बिजली आने से बदलाव आयेगा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, लाल किले से जो वादा किया पूरा किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुरादाबाद में खुद के आने से पहले बिजली पहुंचाई।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, बिजली आने से बहुत बदलाव आयेंगे।
  • इसी में आगे पीएम ने कहा कि, बिजली आने से गेहूं पिसने का काम होगा।
  • साथ ही पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि, गांव के लोग भी सास भी कभी बहू थी देखना चाहते हैं।

भाजपा विकास पर बल देती है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, भाजपा के लोग विकास करने पर बल देते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विकास करने में भाजपा के लोग खुद को खपा देते हैं।

ये भी पढ़ें: घोषणा कर हिसाब देने वाली ये पहली सरकार है- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें