उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी राजनैतिक दल इसमें पूरे जोर-शोर के साथ जुट गए है। इन सबके बावजूद यूपी में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी इस समय पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध का सामना कर रही है। इसी कारण जहां सभी पार्टियों का प्रचार तेजी से हो रहा है वहीं सपा अभी तक उस तेजी से चुनाव प्रचार कार्यक्रम शुरू नहीं कर पायी है।

विवादों के चलते नहीं शुरू हो रहा प्रचार :

  • समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकाली जाने वाली रथ यात्रा 3 नवम्बर से शुरू हो रही है।
  • बीते दिन पूर्ण रूप से तैयार हो चुका यात्रा का रथ लोगो के लिए 5 केडी लाया गया है।
  • पूरी तैयारियों के बावजूद सपा उस तेजी से प्रचार नहीं कर रही है जितना पिछले चुनाव में किया था।
  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा विकास के दम पर चुनाव लड़ते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होने की जरूरत है।
  • सपा के लोग प्रदेश के विकास में तो आगे हैं मगर चुनाव प्रचार में पीछे हैं।

यह भी पढ़े : रथयात्रा की तैयारियों में जुटी टीम अखिलेश, फाइनल हुआ कार्यक्रम!

  • मगर रथयात्रा के शुरू होते ही हम लोग चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
  • स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने जनता के बीच कहा कि आपने 2012 के चुनाव में हमें जीत दिलाई।
  • पिछली बार की तरह इस बार भी आप लोग फिर से वही माहौल बनाने में जुट जाएं।
  • चुनाव प्रचार की तैयारियों में कोई दिक्कत आती है तो हमें बताएं।
  • हमें बस एक ही बात याद रखनी है कि सपा की  विधानसभा चुनाव में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने सीएम अखिलेश यादव को दिया चुनावी तोहफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें