[nextpage title=”sm mp” ]

समाजवादी पार्टी में अब सब कुछ ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों कहा था कि 2019 में गठबंधन (election) स्थिति देख कर किया जायेगा। अब हरदोई से सपा नेता नरेश अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”sm mp2″ ]

नरेश अग्रवाल ने दिया बयान :

  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल बीते दिनों अपने गृह जनपद में थे।
  • इस दौरान वे प्रह्लाद घाट पहुंचे और वहां पर चल रहे सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
  • सपा नेता ने कहा कि यहाँ की सफाई के लिए लोगो को जागरूक देख कर खुशी हो रही है।
  • उन्होंने कहा कि इस स्थल को पर्यटन स्थल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा।
  • इस दौरान उनके साथ विधायक और उनके पुत्र नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे थे।
  • दोनों सपा नेताओं ने निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
  • साथ ही सपा से टिकट मांगने वाले संभावित प्रत्याशियों से भी गहन मंत्रणा की।

ये भी पढ़ें, मेयर आरक्षण सूची जारी, लखनऊ -महिला आरक्षित

  • इस दौरान नरेश अग्रवाल ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए सभी लोग अभी से जुट जाएँ।
  • भाजपा सरकार पर भी हमला करते हुए सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि साढ़े 3 साल की केंद्र सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है।
  • सपा नेता ने कहा कि महंगाई हर रोज पहले से ज्यादा बढ़ती जा रही है।
  • केंद्र सरकार GST से राहत के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें, बड़ी खबर: सुपरटेक बिल्डर का एक और ‘कारनामा’ उजागर

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें