[nextpage title=”naresh agrawal” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें देश के राष्ट्रपति चुनाव पर आकर टिक गयी है। बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने लंच के बहाने पूरे विपक्ष को एक साथ लाने का काम किया था। अब इस चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी बड़ा खुलासा कर डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”naresh agrawal2″ ]

चुनाव में दिखेगी विपक्षी एकता :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली में विपक्ष के लंच में शामिल हुए थे।
  • इस लंच के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा हुई थी।
  • सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एकता देखने को मिलेगी।
  • उन्होंने कहा कि विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सोनिया गाँधी बनाई गयी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से महागठबंधन हो सकता है।
  • सपा और बसपा के एक साथ आने की घटना पर भी नरेश अग्रवाल ने बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि बहुत दिनों बाद सपा और बसपा साथ आये हैं।
  • इन दोनों दलों के एक साथ आने से सभी की उम्मीदें बढ़ गयी है।
  • सहारनपुर में राहुल गाँधी के जाने से रोक पर भी उन्होंने बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि आखिर क्यों नेताओं को सहारनपुर जाने से रोका जा रहा है।
  • वहाँ पर दलितों के साथ प्रशासन नाइंसाफी कर रहा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें