प्रदेश में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है बीजेपी: नरेश उत्तम

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी को हिन्दुस्तान में हुकूमत करने का अधिकार नहीं है। क्योंकि वे लोग संविधान की कसम खाने के बाद भी उसका पालन नहीं कर रहे हैं।  रविवार को मासिक बैठक में हिस्सा लेने के सपा के प्रदश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि संगठन की बैठक में पदाधिकारियों के पिछले कार्यो की समीक्षा की गई है। कार्यकर्ताओ के सामने संगठन का पक्ष रखा गया है कि कि 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य है।

  • संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे
  • रविवार देर शाम कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
देश में किसान सबसे ज्यादा है परेशान, किसान को भारतीय जनता पार्टी ने बुरी तरह से रौंदा: नरेश उत्तम

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कौन लोग हैं जो देश को आजाद कराने वाले दुनिया के महामानव महात्मा गांधी के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उनकी 71वीं पुण्यतिथि पर हिन्दू महासभा ने उनके साथ जो करतूत की है उसे किसके सरक्षण में किया जा रहा है। आज देश के अन्दर किसान सबसे ज्यादा परेशान है किसान को भारतीय जनता पार्टी ने बुरी तरह से रौंदा है। भाजपा ने किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया किसान को उसकी फसल का मूल्य नही मिल रहा है। अब किसानों को तीन महीने में दो हजार रुपए दिए जाने की बात हो रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें