2019 के लोकसभा चुनावो के पहले सभी पार्टियों की नजर यूपी की फूलपुर और गोरखपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव पर लगी हुई है। ये उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए ख़ास है क्योंकि इसी से 2019 में सपा के प्रदर्शन का अनुमान लग जायेगा। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों सीटों के उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। इस बीच अखिलेश यादव ने सपा के दिग्गज और कद्दावर नेता को बुलाकर फूलपुर भेजकर उपचुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दे दी है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : अवैध विदेशी पिस्टल के साथ पूर्व सपा विधायक राकेश सिंह गिरफ्तार

 

सपा प्रदेश अध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी :

11 मार्च को फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। इसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा पर जहाँ अपनी जीती दोनों सीटों को वापस हासिल करने का दबाव है तो वहीँ समाजवादी पार्टी के लिए दोनों सीटो को जीतकर 2019 के पहले वार्मअप करने जैसा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 7 मार्च से चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फूलपुर भेजा है और उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। फूलपुर सीट पर पटेल मतदाताओं की बाहुल्यता को देखते हुए अखिलेश ने ऐसा किया है।

 

ये भी पढ़ें : मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ड्राइवर को जड़ा तमाचा, चालक संघ का हंगामा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें