Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नरेश उत्तम पटेल हो सकते हैं MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी

naresh uttam

naresh uttam

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में फिर से विपक्षी एकता दिखाई देने की खबरें आना शुरू हो गयी हैं। राज्यसभा चुनाव में मिली मायूसी के बाद इस चुनाव में सपा क्या बसपा को रिटर्न गिरफ्त दे पाती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। इस चुनाव में सपा-बसपा और कांग्रेस मिलकर 2 सदस्य चुन कर परिषद् में भेज सकती हैं। ऐसे में सपा तो अपने 29 मतों के आधार पर एक सदस्य आसानी से चुन कर भेज सकती है। इस बीच सपा से विधानपरिषद जाने वालों में एक बड़े नेता का नाम सामने आ रहा हैं।

भाजपा के पास है बहुमत :

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में प्रचंड बहुमत होने के कारण भाजपा 324 विधायकों के दम पर आसानी से 11 सीटें जीत सकती है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पास कुल 47 विधायक हैं मगर नरेश अग्रवाल के भाजपा में चले जाने के बाद उनके विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। ऐसे में उनका वोट इस चुनाव में भी भाजपा को जाएगा। ऐसे में समाजवादी पार्टी अपने दम पर सिर्फ 1 प्रत्याशी को विधान परिषद पहुंचा सकती है। ऐसा करने के बाद भी सपा के पास 16 वोट अतिरिक्त बच जाएंगे जिन्हें वह बसपा के साथ मिलकर उसके प्रत्याशी को परिषद् भेजने में इस्तेमाल कर सकती है।

 

ये भी पढ़ें: अब साक्षी महाराज ने नाइट क्लब का उद्घाटन कर की योगी सरकार की फजीहत

 

नरेश उत्तम हो सकते हैं प्रत्याशी :

उत्तर प्रदेश की विधान परिषद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा भाजपा सरकार के मंत्रियों महेन्द्र सिंह और मोहसिन रजा समेत कुल 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। खाली होने वाली 13 सीटों में 7 सपा की, 2-2 भाजपा और बसपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की 1 सीट है। इनमें एक सीट पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी की भी है जो उनके सपा से बसपा में जाने के बाद रिक्त हुई थी। भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सूत्रों से खबर मिल रही है कि सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को विधान परिषद भेजा जा सकता है। हालाँकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

 

ये भी पढ़ें: बदल रही हैं यूपी की व्यवस्थाएं, एम्बुलेंस से चारपाई पर आ गए मरीज

Related posts

इलाहाबाद: हिंदू वोट बैंक पर सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा की कुंभ योजना

Shivani Awasthi
7 years ago

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में आम के पेड़ पर शव रस्‍सी के सहारे लटकता मिला। क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। सुबह दारू के नशे में अपनी पत्नी से पैसे मांगे थे पत्नी द्वारा पैसे न देने पर। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

..और ऐसे बदल दी पीएम की सौगात ने इस युवक की जिंदगी

Kumar
9 years ago
Exit mobile version