[nextpage title=”akhilesh” ]

अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आ गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ओहदे का इस्तेमाल करते हुए बड़ा फैसला लिया है।

अखिलेश का बड़ा फैसला 

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नरेश उत्तम पटेल का चुनाव हुआ है। नरेश उत्तम पटेल को सपा पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नरेश बने प्रदेश अध्यक्ष :

  • अखिलेश यादव खेमें ने नरेश उत्तम पर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सहमति जताई है।
  • जानकारी हो कि सपा अधिवेशन में आज सुबह प्रो. राम गोपाल यादव ने बताया था कि शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।

जाने कौन है नरेश उत्तम :

  • नरेश उत्तम का जन्म फतेहपुर जिले की जहानाबाद के गांव लहुरीसरांय में हुआ था।
  • कानपुर के डीएबी कॉलेज से स्नातक करने के दौरान छात्र राजनीति से शुरूआत की।
  • नरेश उत्तम की 1988 में मुलायम सिंह से अमौली में मुलाकात हुई थी।
  • तब मुलायम सिंह ने उन्हें जनता दल में शामिल कर लिया था।
  • नरेश उत्तम की जहानाबाद, सिंकदरा, घाटमपुर, बिन्दकी, बांदा, चित्रकुट समेत अन्य जिलों में कुर्मी समाज पर अच्छी पकड़ रही।
  • मुलायम सिंह ने नरेश को 1997 में जहानाबाद से सपा का उम्मीदवार बनाया था।
  • लेकिन वह इस चुनाव में हार गए थे।
  • इसके बाद वह विधान परिषद के सदस्य बने रहें।

कोई मुकदमा नहीं :

  • नरेश उत्तम की छवि बिल्कुल साफसुथरी है।
  • उनके खिलाफ 30 साल के राजनीतिक करियर में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।
  • इनकी गिनती हमेशा से बेदाग छवि वाले नेताओं में होती आई है।

शिवपाल ने किया था साइड लाइन :

  • शिवपाल यादव को नरेश उत्तम पटेल 2001 से ही नहीं पसंद करते है।
  • नरेश ने 2001 में सपा ददुआ परिवार के शामिल होने का विरोध किया था।
  • इस परिवार को सपा में शिवपाल यादव ने शामिल किया था।
  • इसी के बाद से शिवपाल यादव की नज़र में नरेश खटकनें लगे थे।
  • इसके बाद 2002 में शिवपाल के कहने पर नरेश की जहानाबाद से टिकट काट दिया गया था।
  • वहीं 2016 में भी शिवपाल विरोध के ही कारण नरेश उत्तम को सपा प्रदेश उपाध्यक्ष का पद गवाना पड़ा था।

[/nextpage]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें