उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश खेमे के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास 5 वीडी पहुंचे हैं।

सपा प्रमुख से कर रहे हैं मुलाकात:

  • समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे हैं।
  • ज्ञात हो कि, नरेश उत्तम मुख्यमंत्री अखिलेश खेमे के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • जिन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया था।
  • सपा प्रमुख के आवास पर नरेश उत्तम और सपा प्रमुख के बीच बैठक चल रही है।

सपा कार्यालय से हटाई गयी नेमप्लेटें:

  • एक ओर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे हैं।
  • वहीँ दूसरी ओर सपा मुख्यालय पर एक बार फिर से नेमप्लेटों की अदला-बदली कर दी गयी है।
  • जिसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह की नेमप्लेट को हटाकर नरेश उत्तम की नेमप्लेट को लगा दिया गया है।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख के नाम की नेमप्लेट पर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ही दिखाया गया है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रमुख को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया था।

ये भी पढ़ें: अमर सिंह पहुंचे सपा प्रमुख के आवास, शिवपाल संग कर रहे हैं बैठक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें