[nextpage title=”samajwadi party” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध अब शांत होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुलायम को अखिलेश के आशीर्वाद और अखिलेश-शिवपाल के बीच फोन पर बात होने के बाद से यही चर्चाएँ चल रही हैं।  इस बीच शिवपाल यादव को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बड़ा बयान (naresh uttam statement) दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

शिवपाल हैं पार्टी के साथ :

  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे किये।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए लड़ा जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी के सभी नगर निगम, नगर पालिका और परिषद् जीत रही है।
  • उम्मीदवारों के नाम पर उन्होंने कहा कि सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को पार्टी से टिकट दिया जायेगा।
  • अखिलेश और शिवपाल के बीच विवाद पर भी सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बयान दिया।
  • नरेश उत्तम ने कहा कि घर में बर्तन हों तो कभी कभार आपस में टकरा ही जाते हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सपा में बहुत जल्द उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

ये भी पढ़ें, राज बब्बर ने योगी आदित्यनाथ को बताया मनोरोगी

  • हालाँकि ये जिम्मेदारी क्या होगी, इसके बारे में नरेश उत्तम पटेल ने कुछ नहीं बताया।
  • उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश और शिवपाल हमेशा साथ रहेंगे।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिवाली पर पूरा समाजवादी परिवार सैफई में एक साथ मौजूद रहेगा।
  • साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर भी अपना बयान दिया।
  • नरेश उत्तम ने कहा कि किसी भी पार्टी से गठबंधन का फैसला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।

ये भी पढ़ें, बीजेपी विधायक संगीत सोम ने फिर से दिया विवादित बयान

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें