समाजवादी पार्टी के भविष्य का फैसला शुक्रवार को 12.30 बजे के बाद चुनाव आयोग से सबके सामने आ जाएगा। चुनाव आयोग का फैसला अपने पक्ष में आने को लेकर अखिलेश व मुलायम खेमा दोनों ही दावा कर रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव द्वारा चुने गए नए प्रदेश अध्य़क्ष नरेश उत्तम अखिलेश की जीत का दावा किया है। वहीं उन्होंने अखिलेश की जीत को पुख्ता करते हुए एक नया नारा दिया है।

अखिलेश के नाम पर नया नारा :

  • नरेश उत्तम ने कहा कि चुनाव आयोग से लेकर प्रदेश में आखिरकार अखिलेश यादव की ही जीत होगी।
  • नरेश उत्तम ने कहा, ‘नो कंफ्यूज़न नो मिस्टेक ओनली अखिलेश-ओनली अखिलेश’।
  • इस नये नारे के साथ उन्होंने प्रदेश में सपा के चुनावी चेहरे के लिए अखिलेश यादव पर मोहर लगाई।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता व नेता भी उन्हीं के पक्ष में है।

मुलायल सिंह सीएम को सब कुछ दे चुके हैं :

  • नरेश उत्तम ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल पर काम करना शुरू कर दिया है।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह खुद कह चुके है, कि मैंने सब कुछ अखिलेश को दे दिया है।
  • ऐसे में पार्टी के टूटने का सवाल ही नहीं उठता।
  • सपा पार्टी न टूटेगी न चुनाव चिन्ह बटेगा, मुलायम सिंह यह बात मान चुके हैं।
  • उन्होंने कहा सपा प्रतिनिधियों ने अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अखिलेश यादव का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है।

न्याय भर भरोसा :

  • नरेश उत्तम ने कहा, हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोेसा है।
  • चुनाव आयोग कानून के दायरे में काम करेगा।
  • हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला करेगा।
  • आखिलेश यादव को ही चुनाव चिन्ह मिलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें