[nextpage title=”ram sunder pandey” ]
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रॉजेक्ट आगरा-एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से पहले लखनऊ लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हुए मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के ड्राइवर रामसुन्दर पांडेय की हालत हालत में पहले से काफी सुधार है। रामसुंदर के छोटे भाई नन्द कुमार पाण्डेय ने uttarpradesh.org से खास बातचीत में बताया डॉक्टर उनके भाई का बेहतर इलाज कर रहे हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर के थर्ड फ्लोर क्रिटिकल केयर यूनिट से डाक्टरों ने गाधी वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट किया है। डॉक्टर किसी को इंफेक्शन होने के डर से उनसे मिलने तक नहीं दे रहे हैं। वहीं किंग जार्ज चिकित्सा विवि के उपचिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ड्राइवर की जान बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ड्राइवर के इलाज के लिए मल्टी डाक्टर्स की टीम लगाई गयी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है।

अगले पेज पर देखिये एक्सक्ल्यूसिव वीडियो-
[/nextpage]

[nextpage title=”ram sunder pandey” ]
हमारी खबर पर सुधरा केजीएमयू प्रशासन

  • रामसुंदर पांडेय का मुफ्त इलाज करने के लिए प्रदेश सरकार ने आदेश दिए हैं।
  • लेकिन आरोप था कि केजीएमयू के डॉक्टर एक दिन में 18 हज़ार रूपये की दवाईयां बाहर से लिख रहे हैं।
  • इस खबर को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया इसके बाद केजीएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया।
  • रामसुंदर के भाई नन्द कुमार पाण्डेय के मुताबिक अब डॉक्टर उन्हें बाहर की दवाएं नहीं लिख रहे हैं।
  • उनका कहना है कि केजीएमयू के डॉक्टरों के इलाज से  संतुष्ट हैं।
  • अब उनके भाई आंखे भी खोलने लगे हैं और मुंह भी खोलने लगे हैं।
  • हलाकि एमआरआई होने के बाद आगे की स्तिथि के बारे में पता चल पायेगा।
  • उन्होंने बताया कि उनके भाई के सिर, छाती और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।
  • फिलहाल शासन और प्रशासन की ओर से रामसुन्दर को मेदांता अस्पताल ले जाने का आदेश नहीं आया है।
  • अगर शासन की तरफ से कोई भी आदेश आता है तो हम सीधे उसे मेदांता अस्पताल लेकर जाएंगे।

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ था सड़क हादसा

  • पिछले 18 नवंबर को ट्रायल के लिए इस हाईवे पर फाईटर प्लेन को उतारा गया था।
  • कार्यक्रम से लौटते समय उन्नाव के हसनगंज इलाके में कानपुर में रहने वाले एक शख्स की कार ने सहगल के काफिले में सेंध लगाकर सामने से टक्कर मार दी।
  • इस भीषण हादसे में परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत सहगल उनके ड्राईवर सुन्दर पांडेय सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
  • सहगल का मेदांता में इलाज चल रहा है।
  • जबकि अन्य सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें