उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने अभी हाल ही में अपने में मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। जिसके तहत 5 नए मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किये गये थे।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की कैबिनेट विस्तार या डैमेज कंट्रोल की कोशिश?
मंत्रियों को सौंपा गया कार्यभार:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों को उनका कार्यभार सौंप दिया गया है।
- गौरतलब है कि, बलराम यादव, शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा, नारद राय और जियाउद्दीन रिजवी को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया गया था।
- जिसमें से बलराम यादव समेत शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा और नारद राय ने 27 जून को शपथ ग्रहण की थी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अखिलेश के सातवें कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे 4 मंत्री!
किसको मिला कौन सा विभाग:
- सूबे की समाजवादी सरकार ने अपने नए मंत्रियों को उनके कार्य सौंप दिए हैं।
- जिसके तहत बलराम यादव को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
- बलिया से सपा विधायक और मंत्री नारद राय को साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग सौंपा गया है।
- इसके अलावा महबूब अली और करन आर्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
- वही मंत्री रविदास मेहरोत्रा को परिवार एवं शिशु कल्याण विभाग दिया गया।
- मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
- करन आर्य को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार