सपा की विधानसभा में है कम ताकत :

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मात्र 47 विधायक हैं जिसके कारण सपा से सिर्फ एक सदस्य ही चुन कर राज्य सभा जा सकता है। सपा में अब पहले की तुलना में सभी कुक बदल चुका है तो मुमकिन है कि जो नेता सपा से राज्य सभा जायेगा, वह निश्चित तौर पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पसंद होगा और उनका करीबी होगा। अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से संगठन में सिर्फ उनके करीबी नेताओं को पद दिए जा रहे हैं। मुलायम और शिवपाल के करीबी नेताओं को अनदेखा किया जा रहा है। प्रवक्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष सभी अखिलेश यादव की पसंद के हैं।

जया बच्चन जा सकती हैं राज्यसभा :

समाजवादी पार्टी में अब राज्यसभा चुनावों में दावेदारी का प्रक्रिया तेज हो चुकी है। इस बार विधानसभा में सपा की कम ताकत के कारण सिर्फ 1 सदस्य दिल्ली जा सकेगा। इस बीच कई नामों की चर्चाये भी शुरू हो गयी हैं। सपा के विधायकों में अगर निर्दलीय राजा भैया और विनोद सरोज का समर्थन मिल जाये तो भी कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा। राज्यसभा भेजे जाने वालों में मुख्य नाम जया बच्चन, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बच्चन परिवार से अच्छे रिश्तों के कारण जया बच्चन सपा से राज्यसभा भेजी जा सकती हैं। हालाँकि इस मामले पर अंतिम फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेना है।

 

ये भी पढ़ें : कुछ ऐसे अंदाज में फुटबॉल टूर्नामेंट देखने पहुंचे अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें