उत्तर प्रदेश का 32वां मुख्यमंत्री कौन होगा? आज शाम पांच बजे तक विधायकों की बैठक में इसका ऐलान कर दिया जायेगा। हालांकि घोषित के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।

कई नामों की लिस्ट में मनोज सिन्हा सबसे आगे

  • भले ही यूपी के मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा व राधामोहन दास अग्रवाल जैसे नाम भी चर्चाओं में बने हैं।
  • परंतु जिन दावेदारों के नाम चलते रहे उनमें केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को सबसे मजबूत माना जा रहा है।
  • हालांकि स्मृति उपवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, दर्जन भर राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत अति विशिष्ट अतिथियों के आने के संकेत मिल रहे हैं।

बुलेटप्रूफ कार में आएंगे नए मुख्यमंत्री

  • नए मुख्यमंत्री बुलेटप्रूफ कार में पर्याप्त सुरक्षा के बीच आएंगे।
  • नए मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सभी योजना तय कर ली गयी है।
  • मुख्यमंत्री बुलेटप्रूफ कार में मंत्रियों के लिए स्कोर्ट वाहन, शैडो और गनर के लिए डीजीपी को हिदायत दी गयी है।
  • कांशीराम स्मृति उपवन में दिग्गजों की मौजूदगी में रविवार दोपहर सवा दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
  • शासन स्तर पर इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारी शुरू हो गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें