लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से केसरिया विचारक भाऊराव देवरस और पं. दीन दयाल उपाध्याय के नाम से दो रिसर्च चेयर की स्थापना की जा रही है। यह दोनों चेयर यूनिवर्सिटी के कॉमर्स, और सोशल वर्क डिपार्टमेंट में स्थापित होगी। इस रिसर्च चेयर में दोनों के विचारों को आइडियोलॉजी पर बेस्ड कोर्स के रूप में शुरू किए जाएंगे। इससे रिसर्च के स्टूडेंट को कुछ नया सीखने को मिलेगा। इसमें पंडित दीन दयाल रिसर्च चेयर में उनके विचार और समाज के लिए किए उनके कामों पर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें : विधानभवन में पहुंची ATS.

बजट में पैसा जारी

  • अब विवि केसरिया विचारक भाऊराव देवरसर व पं. दीन दयाल उपाध्याय के नाम से दो रिसर्च चेयर शुरू कर रहा है।
  • दो रिसर्च चेयर के लिए विवि को 11 जुलाई को पेश हुए स्टेट के बजट में पैसा जारी कर दिया गया है।
  • लविवि भाऊराव देवरस रिसर्च चेयर में स्टूडेंट्स को रिसर्च के तहत पीजी कोर्स ऑफर करेगा।
  • साथ ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी ऑफर किये जायेंगे।
  • दीन दयाल रिसर्च चेयर में उनके विचार और समाज के लिए किए उनके कामों पर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत होगी।
  • प्रो. सोमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस भाऊराव देवरस पीठ के तहत बहुत कुछ होगा।
  • इसमें कल्चर और पिछड़े लोगों के लिए उनके द्वारा किये कामों के बारे में इस बताया जाएगा।
  • वहीं दीन दयाल पीठ में स्टूडेंट्स को समाज के प्रति जागरूकता कैसे लाएं इस बारे में पढ़ाया जाएगा।
  • इसके लिए सोशल वर्क विभाग में एक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
  • लाइब्रेरी में इनसे सम्बंधित किताबों आदि का संग्रह किया जायेगा।
  • जिसमें एजुकेशन, सोशल, आर्थिक नीति पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होगा।

ये भी पढ़ें : राजधानी में हर दिन डेंगू मरीजों में हो रहा इजाफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें