उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों और जागरूकता अभियान के बाद भी स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट संस्थान (एसजीपीजीआई) में स्वाइन फ्लू के छह नए मामले सामने आने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें :कानपुर: डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत

अधिकारियों की उड़ी नींद

  • स्वाइन फ्लू धीरे-धीरे राजधानी में अपना प्रसार कर रहा है।
  • जिसका नतीजा है कि अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 32 मरीज सामने आये हैं।
  • जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
  • एसजीपीजीआई में स्वाइन फ्लू के छह नए मामले सामने आएं हैं।
  • ये मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।
  • अधिकारियों के मुताबिक, अब तक स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या 32 तक पहुंच गई है।
  • राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर शाम तक छह और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
  • ऐसा पहली बार हुआ है, जब राज्य में एक साथ इतने मामले सामने आए हैं।
  • सभी मरीजों को उनके घर में ही अलग कमरे में रखा गया है।
  • लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जी. एस. वाजपेयी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें :ई-सुविधा बंद: आज भी रहेगी हड़ताल, तीस करोड़ का हुआ नुकसान!

  • सभी का इलाज उन के घर में ही किया जा रहा है।
  • मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को दवाइयां दी जा रही है।
  • उन्होंने बताया कि हरदोई के 16 वर्षीय किशोर को सर्दी-जुकाम और बुखार के बाद उसकी जांच के नमूने पीजीआई भेजे गए थे।
  • जहां जांच के बाद उसमें स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • इसी परिवार के एक और सदस्य में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
  • साथ ही एलडीए कॉलोनी की एक महिला सहित दो और लोगों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें :भिखारन ने किया था अगवा, पुलिस ने किया बरामद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें