NIT के डी.एस.पी तंजील अहमद की हत्या में एक नया खुलासा हुआ है। NIA के डी.एस.पी तंजील अहमद के घर के पास रहने वाले पड़ोसी ने बताया है कि NIA डी.एस.पी तंजील अहमद की हत्या मुनीर नाम के हिस्ट्रीशीटर ने करी थी।
- NIT के डी.एस.पी तंजील अहमद की हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- उत्तर पुलिस अपने दावे में यह कह रही है कि NIA डी.एस.पी. तंजील अहमद की हत्या एक रंजिश के तहत की गयी है।
ये भी पढ़ें: NIA डी.एस.पी. तंजील अहमद कि गोलियों से भून कर हत्या की गयी
- पुलिस ने NIA डी.एस.पी तंजील अहमद के बहनोई के बेटे रेहान को भी गिरफ्तार किया है।
- ताज़ा सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मुनीर रेहान की बहन का बॉयफ्रेंड है।
- हिस्ट्रीशीटर मुनीर ने NIA डी.एस.पी तंजील अहमद के ऊपर गोलियों की बौछार की थी।
- पुलिस के द्वारा इस हत्या कांड में एक महिला के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
- पुलिस का कहना है कि जिस गाड़ी पर बैठकर हिस्ट्रीशीटर मुनीर ने NIA डी.एस.पी तंजील अहमद को गोली मरी थी वह गाड़ी रेहान ही चला रहा था।
- पुलिस रेहान के जरिये हिस्ट्रीशीटर मुनीर तक पहुँचने की कोशिश करेगी।
- उत्तर प्रदेश पुलिस ने NIA डी.एस.पी तंजील अहमद की हत्याकांड में इस्तमाल की गयी पल्सर मोटर साईकिल भी बरामद कर ली है।
- NIA डी.एस.पी तंजील अहमद की शनिवार रात 2 अप्रैल को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।
- इस हत्याकांड में NIT डी.एस.पी तंजील अहमद की पत्नी को भी गोली लगी थी।
- NIA डी.एस.पी तंजील अहमद की पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.